
संजय राठौड़ जिला ब्यूरो अलीराजपुर
कुछ अच्छे काम कर लो अच्छी जिंदगानी आपकी, लोग भी सीखे सबक सुनकर कहानी आपकी
शहर में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मुहीम ने लय पकड़ लिया है। इसके अंतर्गत आमजन भी पहल कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार अलीराजपुर के रहने वाले हाय कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉ शंकरलाल किशनलाल वागवान ने इसके लिए उच्च न्यायालय में पीटीशन लगाकर गुहार भी लगाई है। साथ ही उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, सर्वोच्च न्यायालय की कार्य प्रणाली हिन्दी में करने, जजों व वकीलों की सुरक्षा, मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने, सभी वर्गों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने आदि के लिए पीटीशन भी दायर की है। डॉ शंकरलाल का मानना है की गाय सिर्फ हिन्दूओं की पूजनीय ही नहीं है वरन देश में गाय संरक्षण से प्रकृति संरक्षण को बल मिल सकेगा। गौ दुग्ध व्यवसाय से अर्थव्यवस्था व लोगों के स्वास्थ्य में सुधार भी आएगा। संस्कृति का संरक्षण भी हो सकेगा। वहीं अन्य मुद्दों पर ठोस क़ानून बनने से देश की उन्नति व सामाजिक समरसता भी आएगी। उन्होंने आम जनता से भी देश के विकास हेतु जागरूकता की अपील की है।