बदनावर में राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता का शुभारंभ, 18 को होगा समापन

बदनावर प्रदीप पंवार नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर व मध्यप्रदेश कुस्ती संघ के उपाध्यक्ष नारायण यादव के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। 3 दिवसीय टूर्नामेंट का 18 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ समापन होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश के विभित्र जिलों की 39 टीमें यहां पहुंची है। कार्यक्रम
में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व जितेंद्र जाट, प्रेमचंद परमार, नरेंद्र राठौड़, महेंद्र सिंह सक्तावत, कुलदीपसिंह पिपलीपाड़ा, राजेंद्र सराफ, जहांगीरलाला, ईश्वर सिंह डोडिया, नजमु बोहरा .भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री कन्हैया लाल गुर्जर, बदनावर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप पंवार, वह महामंत्री यश यादव के साथ ही अमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव जैसी शर्मा आदि भी अतिथि रूम में मंचासीन थे। नगर परिषद अध्यक्ष भीना शेगार यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर,
पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, दीपक जाधव, झनुबाई सिर्वी, सुखराम देवदा, साजिद खान, चेतन नागल, कबड्डी संघ के सचिव प्रकाश चौधरी, मोहन चौहान आदि ने अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। नपाध्यक्ष यादव ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना के साथ खेल को खेले। प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है। किंतु हार से मनोबल न
गिराए व अच्छा खेलने की तैयारी जारी रखे। केंद्र व राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शुरुआत में दोपहर में नगर में खेल रैली निकाली गई। रैली आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के विभिन मागों से गुजरी। पहला मैच सिवनी व धार जिले की टीम के बीच में खेला गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत। आयोजन में मध्यप्रदेश की 39 टीमें

jtvbharat
Author: jtvbharat