विद्या निकेतन बोरदिया में दीक्षांत समारोह आयोजित

गौरव टांकवाल पिपलोदा – समीपस्थ ग्राम बोरदिया (राजस्थान ) में भारत माता मंदिर बांसवाड़ा परियोजना के द्वारा संचालित विद्या निकेतन बोरदीया का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रविशंकर जयन दलोट,राजकृष्ण सिंह अंबीरामा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष पुष्कर पाटीदार, लोकेंद्र सिंह चुंडावत ,पवन कुमार पांचाल,भानुप्रताप सिंह चौहान, गोपाल पांचाल उपस्थित रहे। अथिति स्वागत भानुप्रताप सिंह ने श्रीफल भेट कर कुमकुम लगाकर किया।
राजकृष्ण सिंह ने इस अवसर पर बताया कि शिक्षा हमारे लिए उतनी ही ज़रूरी है जितना हमारे शरीर के लिए पानी । बच्चो को आगे बड़ने की प्रेरणा दी। रविशंकर जयन ने बच्चो में जो संस्कार दिए जा रहे उसकी बडी प्रशंसा की। बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा इस विद्यालय मैं बिताए 10 वर्ष के अनुभव सुनाए । कार्यक्रम का संचालन हिमांसी कुवंर चौहान ने किया। लोकेंद्र सिंह ने बच्चो को अपनी तरफ से उपहार वितरण किए।राजकृष्ण ने विद्या निकेतन को एक टेबल और एक कुर्सी प्रदान की । अतिथियो का आभार प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह ने माना।

jtvbharat
Author: jtvbharat