
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-शा.कन्या उ. मा. वि. बाग की कक्षा 10 वीं की छात्रा कुमारी रोशनी प्रताप सिंह बघेल ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य जानू मौर्य, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी अखिलेश चौबे, आशा सोनी, अर्चना राठौर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी। विद्यालय की हायर सेकेंड्री स्तर की 54 छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 11 छात्राओं ने श्रेष्ठ श्रेणी प्राप्त की तथा शेष सामान्य श्रेणी से उत्तीर्ण हुई।