इन्दौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर रानापुर के सोलंकी दंपति का हुआ एक्सीडेंट,पायल की घटना स्थल पर हुई मौत,नगर में पसरा मातम

पंकज गोस्वामी
राणापुर :- रानापुर में प्रसिद्ध मामा टेलर की पुत्रवधू की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से नगर में सनसनी फैल गई हर कोई इस आकस्मिक घटना से हतप्रभ हो गया ओर नगर में शोक का माहौल हो गया।सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात में पीथमपुर में इन्दौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए इस दर्दनाक सड़क दुघर्टना में राणापुर निवासी 29 वर्षीय महिला श्रीमती पायल सोलंकी की मौत हो गई। यहां हादसा पीथमपुर में इन्दौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बेटमा और बगदून थाना सीमा के पास चौधरी ढाबे के नजदिक पायल की कार सरिये से भरे खड़े ट्रक से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक कार पायल के पति हिमांशु चला रहे थे वह भी गम्भीर रूप से घायल हैं। दंपति अपने बच्चे का इलाज करवाकर इंदौर से लौट रहे थे। उनकी कार (MP 09 CR 7178) की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने दंपति को कार से निकाला और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर पहुंचाया। डॉ. आमीन अंसारी के अनुसार, 29 वर्षीय पायल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी । हिमांशु के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
श्रीमती पायल सोलंकी का अंतिम संस्कार रानापुर के मुक्तिधाम पर किया गया ओर सेकडो लोगो ने नम आंखों से पायल सोलंकी की बिदाई दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

jtvbharat
Author: jtvbharat