
ओर वसूली की मांग की मिथियास भूरिया ने
पंकज गोस्वामी
रानापुर:-रानापुर विकास खंड के ग्राम दोतड निवासी पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिथियास भूरिया ने कलेक्टर झाबुआ को एक जनसुनवाई में एक आवेदन दिया जिसमें झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया एवं पूर्व विधायक कांतिलाल भूरिया के द्वारा स्वेच्छानुदान राशि का दुरूपयोग
एवं घोटाला किया गया की वसूली बाबत दिया।
शिकायती आवेदन में दर्शाया गया कि झाबुआ विधान सभा के वर्तमान विधायक डॉ विक्रांत भूरिया एवं पूर्व विधायक कांतिलाल भूरिया के द्वारा स्वेच्छानुदान राशि व्यापारियों एवं उनके कार्यालय में कार्य करने वालो ओर उनके परिवार के लोगों के बैंक खातों में डाल कर घोटाला किया है।
रानापुर पर झाबुआ के करोड़पति व्यापारियों के बेक खातों में राशि डाली गई नियम विरुद्ध साथ ही उनके कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के खातों में दो या तीन बार एक ही वर्ष में स्वेच्छानुदान की राशि बैक खाते में डाली गई। जिन व्यापारीयो ओर कर्मचारियों और उनके परिवार के खातों में जो राशि डाली गई उसकी सूची सलंग्न पेज नंबर 1 से 99 तक दी है जिनको 5 हजार से लेकर 25 हजार तक की राशि दो ओर तीन बार दी गई उनके समक्ष में बुलाकर कथन लिए जावे एवं जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दी जावे।गरीबों को दी जाने वाली स्वेच्छानुदान की राशि करोड़पति व्यापारियों और विधायक के कार्यालय पर कार्य करने ओर उनके परिवार के लोगों के बैंक खातों में डाली गई है उसको वसूल करने के निर्देश दे इस प्रकार आवेदन कलेक्टर झाबुआ को मंगलवार 18 मार्च 2025 को मय सूची के दिया गया
मिथियास भूरिया के आवेदन पर जिला प्रशासन के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है यह आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन दो दिन से सोशल मीडिया में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथियास भूरिया का एक वीडियो इस संबंध में वायरल हुआ जिसकी काफी चर्चा हो रही है इस संबंध में डॉ विक्रांत भूरिया विधायक ओर पूर्व विधायक कांतिलाल भूरिया की अभी तक कोई प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी है।