तेज रफ्तार वाहन से दुर्घटनाग्रस्त तुलावटी का हुआ निधन,,गतिअवरोधक बनाने की मांग,

राजेश नाहर
खेतिया,,,
देर शाम भोजन कर घूमने के लिए निकले तुलावटी अनिल चित्ते खेतिया पाटी मार्ग पर आईटीआई के निकट थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी वह सड़क पर गिर गए उन्हें अत्यधिक चोट आई जिसे उन्हें महारास्ट्र अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसका निधन हो गया। मृतक अनिल,चित्ते कृषि उपज मंडी समिति में तुलावटी का कार्य करते थे। खेतिया पाटीमार्ग नया बना है जिस पर आवागमन बढ़ने लगा है,यह सड़क शहर से होकर गुजरती है जिस पर न्यायालय, पुलिस लाइन,टप्पा कार्यालय,नगर की वार्ड 1,2,3 व 9 का आबादी क्षेत्र है मलगांव रॉड,मल्फा रोड,शमशान रोड,ITI है,वही जिनिग फैक्ट्रियों के लिए भी यही मार्ग है वहां काफी तेज गति से वाहन चल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कृषि उपज मंडी समिति से आईटीआई भवन तक काफी तेज रफ्तार से वाहन इस पर दिनभर दौड़ते रहते हैं।पहले भी इस सड़क पर शहर के निकट दुर्घटनाएं हुई है वही इसी सड़क पर खेतिया शहर में शिव चौक पर तेज रफ्तार जीप ने एक व्यक्ति को चपेट में लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। असामयिक हुई दुर्घटना ने लोगों को गमगीन कर दिया है तुलावटियों ने अपने साथी की असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए सड़क पर गतिअवरोधक बनाने की मांग की,वही इसी मार्ग से अपने खेतों को जाने वाले कृषक लाला सोनिस, सचिन जैन,मनोहर महाले,विनोद शर्मा सहित कृषकों का कहना है कि हमे नियमित खेती कार्य हेतु जाना-आना होता है तेज गति से चल रहे वाहनों से दुर्घटना की संभावना बनी ही रहती है अतः तत्काल गतिअवरोधको का निर्माण करना चाहिये। मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बनाई गई यह सड़क कृषि उपज मंडी समिति के सामने से प्रारंभ होकरखेतिया शहर से होते हुए पाटी तक जाती है सड़क की ऊंचाई अधिक है व शहरी क्षेत्र में सड़क को शहर की सड़कों से जोड़ा नहीं गया है जिससे वाहनों की दुर्घटना का भय बना रहता है, गति अवरोधक के आभाव में दुर्घटनाओं की में वृद्धि होने की संभावना बनी है अतः तत्काल गतिअवरोधको का निर्माण होना चाहिए।
कल हुए दुर्घटना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
नप खेतिया द्वारा खेतिया शहर में भी कुछ गलियों में सड़क निर्माण किया गया व अन्य सड़को का निर्माण जारी है ये सड़के मुख्य मार्गो को जोड़ती है शहर की सड़कों पर कई नाबालिग भी तेज गति से वाहन चलाते है,नई सड़को पर तेज गति से चल रहे वाहन से दुर्घटना की संभावना बढ़ी है अतः नप परिषद को सड़क निर्माण के साथ ही गतिअवरोधको का भी निर्माण करना चाहिये
खेतिया पाटी मार्ग को लेकर मप्र सड़क विकास निगम को तत्काल निर्णय कर गतिअवरोधक बनाने चाहिये

jtvbharat
Author: jtvbharat