80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा, एसपी के समक्ष लगाई न्याय की गुहार, ग्राम बरूखेडा में विधवा बुजुर्ग महिला को प्रताडित करने का मामला, थाने में सुनवाई नहीं होने पर एसपी की जनसुनवाई में पहुंची पीडित

राजू पटेल
नीमच:- नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव बरूखेडा में 80 वर्षीय विधवा महिला के साथ मारपीट के मामले में थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीडित महिला मंगलवार को एसपी अंकित जायसवाल की जनसुनवाई में पहुंची। एसपी ने पीडित महिला की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर ही टीआई विकास पटेल को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अवगत करवाए। बरूखेडा निवासी रामप्यारी बाई पति स्वगर्रीय पन्नलालाल माली के साथ 5 मार्च 205 को गांव की भारती पति मुकेश माली, अर्जुन पिता मनोहर माली,, सीमाबाई पति अर्जुन माली, मनोहर पिता पन्नालाल, किकशोर पिता चंपालाल माली, संतोष पति मनोहरलाल माली सभी मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भी आए दिन विधवा महिला को प्रताडित किया गया। मनोहर माली पीडिता को बेटा है, वह जमीन का हिस्सा लेने के लिए अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दबाव बना रहा है। जबकि रामप्यारीबाई ने 35 वर्ष पहले ही मनोहर माली को उसका हिस्सा दे दिया था, अब फिर से पीडिता की खुद की ढाई बीघा जमीन में बंटवारा मांग रहा है। इसी बात को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अकेली बुजुर्ग महिला को प्रताडित कर रहा है। मंगलवार को कंट्रोल रूम परिसर में एसपी अंकित जायसवाल ने जनता की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में पीडित रामप्यारीबाई ने अपनी व्यथा एसपी को बताई तो उन्होंने टीआई विकास पटेल को तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने आश्वासन दिया कि अब उनके साथ कोई घटना नहीं होगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat