आलीराजपुर में हिंदू समाज की ऐतिहासिक फाग यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

संजय राठौर जिला ब्यूरो अलीराजपुर
फागुन की वासंतिक मस्ती भरी बयारो में, आम के मोरो की भीनी- भीनी खुशबू की महक, महुए के फूलो की मादक गंध, टेसू के फूलों की केसरिया लालिमा का विशाल साम्राज्य, सरसो के फूलो की पीली चादर और भी बहुत कुछ समेटे प्रकृति के ये मनमोहक नजारे किसे नहीं लुभाते ? और फिर इनमे जब शामिल हो जाते है “रंगोत्सव – रंगपंचमी” के मस्ती, उल्लास, प्रसन्नता से लबरेज खुशियों के अनंत रंग तो फिर मनमाधव के क्या कहने ! विविध इंद्रधनुषी रंगो की फुहारों को लिए बहुत आत्मीयता से परिजनों व मनमीत के साथ भीगे – भीगाए तन, मन और जन. “रंगोत्सव रंगपंचमी पर अलीराजपुर जिला मुख्यालय में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंचमुखी हनुमान मंदिर से हिंदू समाज के विनर चले विशाल यात्रा का आयोजन हिंदू समाज के द्वारा किया गया जिसमें प्रशासन के आला अधिकारी से लेकर राजनीति तबके के वरिष्ठ जन सेवक से लेकर आम नागरिक पुरुष महिलाएं बच्चे सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया पूरा नगर रंगों से रंग गया और चल समारोह मुख्य मार्ग से होते हुए रामदेव मंदिर के वहां पर शल्पाहार के साथ समाप्त हुआ चल समारोह का पूरे मार्ग पर फूलों से और अभी गुलाल से स्वागत किया गया और जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई थी चल समारोह में भजनों के ऊपर नृत्य कर सभी ने आनंद और उल्लास के साथ रंग पंचमी का त्यौहार मनाया

jtvbharat
Author: jtvbharat