
खरगोन…..मनोज मालविया……*
आकाशी विकासखंड भगवानपुरा में जनपद पंचायत में मीटिंग हाल में गुरुवार को भारतीय धरती अंबा ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत शिविर आयोजित हुआ शिविर में कलेक्टर भव्या मित्तल जिला जनपद सीईओ आकाश सिंह सहित विकासखंड के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे कलेक्टर मित्तल ने आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड समग्र आईडी की केवाईसी और प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित दिया कि किसी भी गांव के हितग्राही की शिकायत नहीं होनी चाहिए की पंचायत सचिव ने सर्वे नहीं किया उन्होंने कहा की तीन माह बाद यह समस्या सामने आ सकती है इसलिए अभी से सभी अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कोशिश करें बैठक में स्वास्थ्य विभाग , महिला बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और पंचायत सचिव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे
शिविर में आए कर्मचारी और महिला कार्यकर्ताओं ने और आव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि हाल में क्या हो रहा है यह सुनाई नहीं दे रहा है बाहर ना तो लाउडस्पीकर लगाया गया और ना ही एलईडी स्क्रीन जिसमें बाहर बैठे कर्मचारी शासन के निर्देश सुन सके और उन्होंने अमल में ला सके इस मामले में जनपद अध्यक्ष महेंद्र किराडे ने कहा कलेक्टर को शिविर के कमान संभाल रही है तो जनपद अधिकारियों को सीमित की व्यवस्था उचित ढंग से करनी चाहिए जब इस समस्या की जानकारी कलेक्टर मित्तल को दी गई तो उन्होंने जल्द ही संबंधित उनकी जानकारी लेने की बात कही।