
कलेक्टर ने किया हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
संजय जैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 20 मार्च 2025:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 मार्च 2025 को गोपालपुरा हवाईपट्टी झाबुआ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 25 मार्च से 30 मार्च 2025 तक विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रमों को समायोजित करते हुए मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में वृहद जिला स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के हितग्राहियों की पात्रता का परीक्षण सूक्ष्मता से किया जाए। सम्पूर्ण कार्यक्रम की कानून व सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल व्यवस्थाए, मंच संबंधी संपूर्ण व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण व ग्रीन रूम निर्माण तथा सामूहिक विवाह स्थल पर टेंट/पांडल निर्माण की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक ले आउट देना एवं तकनीकी सहयोग देकर आवश्यक पांडल निर्माण करवाना, मानक अनुसार मंच निर्माण में आवश्यक तकनीकी सहयोग करना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजनकर्ता निकाय जनपद पंचायत झाबुआ रहेगा। हेलीपेड का निर्माण एवं सुरक्षा व्यवस्था, हेलीकाप्टर हेतु सिग्नल व्यवस्था, मंच की मजबूती का प्रमाणीकरण, हेलीपेड पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था, टेन्ट व ग्रीन रूम की व्यवस्था, हेलीपेड स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेटिंग किए जाने हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग झाबुआ को आवश्यकतानुसार बास/बल्लियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हेलीपेड स्थल पर जंगली जानवरों/आवारा मवेशी से सुरक्षा संबंधी व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर निरन्तर विद्युत प्रवाह सुनिश्चित करना, विद्युत कटोत्री इत्यादि के समय जनरेटर व्यवस्था, विद्युत कटोती से छुट प्राप्त करना, रूट में तारों की व्यवस्था करना, कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई चिकित्सा कक्ष की स्थापना मय चिकित्सक दल के 01 एम्बुलेंस पुलिस को कारकेट हेतु उपलब्ध करवाना, 01 एम्बुलेंस हैलीपेड, कार्यक्रम स्थल पर खड़ी करवाना एवं एन्टीवेनम, स्ट्रेचर, ग्लुकोस आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ करना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, सम्पूर्ण अग्निशामन व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपेड स्थल में आवश्यकतानुसार फायर बिग्रेड की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था करना, कार्यक्रम स्थल पर पानी की व्यवस्था करना, पेय जल की गुणवत्ता की जाँच एवं अन्य आवश्यक जल संबंधी कार्यवाही, कार्यक्रम स्थल पर जांच कर विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण:-
बैठक के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर 1100 जोड़ो के लिए वैदियों के निर्माण के ले आउट एवं विवाह के लिए पंडितों के मंच बनाये जाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई शौचालय, फायर टेण्डर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इसी के साथ समस्त जनपदवार कलर कोडिंग कर सेक्टरवार बैठक व्यवस्था, निकाह के जोड़ो और दिव्यांग जोड़ो के बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले , डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।