
सर्टिफिकेट की वैधता 1 वर्ष से बढ़ा कर 3 वर्ष करने का किया आग्रह।
(कल्पेश सोनी “राजू”)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले ई.डब्ल्यु.एस(आर्थिक कमजोर वर्ग)सर्टिफिकेट की वैधता 1 वर्ष से बढ़ा कर 3 वर्ष करने के लिए खरगोन नगर पालिका उपाध्यक्ष व भाजयुमो के मांधाता विधानसभा प्रभारी भोलू कर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि राजस्थान सरकार की तरह मध्यप्रदेश में भी आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए दिए जाने वाले सर्टिफिकेट की वैधता को 3 वर्ष किया जाना चाहिए ।1 वर्ष वैधता अवधि होने से अभ्यर्थियों को हर वर्ष सर्टिफिकेट को नए सिरे से बनवाना होता है जिसके लिए उन्हें कई सारी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है ।यदि वैधता बढा कर 3 वर्ष कर दी जाए तो इस वर्ग को इससे बड़ी राहत मिलेगी ।