बेहद सरलमना और मिलनसार जयंत राठौड़ का शनिवार की शाम हुआ दुःखद निधन…

झाबुआ। संजय जैन-स्टेट हेड। नगर झाबुआ के लिए शनिवार की शाम को बेहद दुःखद खबर आयी। स्व. सुजान मलजी राठौड़ के सुपुत्र बेहद सरलमना, मिलनसार और नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी जयंत राठौड़ का शनिवार की शाम को अरिहंत शरणम् हो गया। इस खबर के फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी।

मुखाग्नि इकलौती पुत्री निशा राठौर ने दी..
सरलमना स्व.जयन्त राठौर की अंतिमयात्रा कल रविवार प्रातः 11:15 बजे उनके निज निवास राजगढ़ नाका से माधवपुरा स्थित मुक्तिधाम डीआरपी लाइन तक निकाली गयी। उनको मुखाग्नि उनकी इकलौती पुत्री निशा राठौर ने दी। शोकाकुल राठौर परिवार ने बताया कि उठावना ठीक आज 11 बजे 24 मार्च सोमवार को निज निवास राजगढ़ नाके पर रखा गया है।

शोकाकुल परिवार को प्रभु इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करे..
सर्व जैन संघ से यशवंत भंडारी, संजय मेहता, प्रवीण रूनवाल और चीकू कोठारी ने अपने वक्तव्य सहित उनको अश्रुपूर्ण श्रंद्धांजली अर्पित की। संजय जगावत ने अशोक अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, सुबोध एवं जय राठौर सहित शोकाकुल राठौर परिवार झाबुआ को प्रभु इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने परम पिता परमेश्वर से कामना की। फ़ोटो 01 सरलमना स्व.जयन्त राठौर
????????????????????????????????

jtvbharat
Author: jtvbharat