होली पर मिला तोहफा, पत्रकारिता क्षेत्र में लगातार सक्रियता के चलते नारायण सोमानी हुए प्रेस सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार लखनऊ (उ. प्र.) की सहमति से मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र बामनिया शाजापुर ने किया नियुक्त

जावद। मन में लगन एवं जज्बा हो तो सब कार्य सम्भव है एसा ही एक वाक्या नीमच जिले के जावद में सुनने एवं देखने को मिला जहां नगर में मात्र 1 फोन पर जनसमस्या हल करने वाले जननेता नाम से सुप्रसिद्ध नारायण सोमानी को प्रदेश में महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली। दिनांक 22 मार्च 2025 शनिवार को पत्रकार प्रेस आफ इंडिया द्वारा संचालित पत्रकार प्रेस सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक कुमार लखनऊ (उ. प्र.) एवं वरिष्ठजनो की सहमति से मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र बामनिया शाजापुर ने नीमच जिला में धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी को पत्रकारिकता क्षेत्र में लगातार सक्रियता एवं प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन एतिहासिक तौर पर सम्पन्न होने पर होली का तोहफा के रूप में मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पत्रकार प्रेस सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सोमानी को नियुक्ति का सौशल मीडिया में लेटर प्राप्त होते ही प्रदेश, जिला के साथ साथ जावद क्षेत्र के पत्रकारगणों में हर्ष की लहर व्याप्त है। पत्रकार प्रेस सेवा समिति नीमच जिला अध्यक्ष मेहमूद हुसैन रंगरेज, प्रेस क्लब जावद के अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष नोशाद अली, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव राहुल सिसोदिया, सहसचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष आशीष बैरागी, प्रवक्ता विजयसिंह चौहान, विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल नरवाडिया, श्याम सारडा, प्रितेश सारडा, राजेश बंटी बैरागी, युवराज नामदेव सहित पत्रकारगणो ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की।

jtvbharat
Author: jtvbharat