नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, कई जगह हुई बहस, समान किया जप्त

बड़े व्यापारियों को हटाने को कहा छोटे व्यापारियों की दुकान पर डायरेक्ट अटैक नगर परिषद की कार्रवाई

मुंदी शाहरुख मंसुरी

मुंदी नगर परिषद टीम ने सोमवार को फिर छेड़ी अतिक्रमण हटाने की मुहिम। नगर परिषद सीएमओ संजय जैन के निर्देश पर उनके कर्मचारियों द्वारा सख्ती से माता चौक सुभाष चौक पुराना थाना रोड़ एरिए में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों की दुकान के बाहर रखी सामग्री भी जप्त की जिसमे टिन का टप कूलर बावड़ी मोहल्ले स्थित रोड़ किनारे लावारिश अवस्था मे खड़ा बेंड गाड़ी को नगर परिषद ने जप्त कर नगर परिषद भिजवाया। माता चौक में एक दुकानदार की दुकान से टप उठाने के बाद दूकान दार ने जमकर किया हंगामा बाद में उसकी दुकान का सामान नगर परिषद ने जैसे उठाया था वैसे वापस रख दिया। नगर के सुभाष चौक में कटलरी और कपड़ा मार्किट में भी अतिक्रमण हटाया गया। किंतु कुछ व्यापारी कैमरे के पीछे बोलते नजर आए की त्योहार शुरू हो गया है। और नगर परिषद की इस कार्यवाही से उनके धंधे पर असर पड़ रहा है। जब कि नगर के मेन रोड़ पर कार्रवाई करने की ज्यादा आवश्कता है। थाना रोड़ पर एक कटलरी व्यापारी की दुकान के आगे बंधे बॉस और नेट को नगर परिषद की टीम ने फाड़ दिया । जिसके बाद में दुकान मालिक बोलते नजर आया कि जब मेरे यहाँ का हटाया तो दूसरी जगहों का भी हटाओ मुँह देख कर नगर परिषद कार्रवाही क्यों कर रही हैं। बडे लोगो को हटाने की मौहलत दी गई और छोटे व्यापारियों की दुकान पर कर्मचारी डायरेक्ट अटेक कर समान उठा रहे हैं। तो कोई पाइप खिंच रहा है। जिससे दुकान में रखे समान का नुकसान हो रहा है। इधर एक हार्डवेयर दुकान के सामने लगे लोहे के पाइप सहित कपड़े दुकान के बाहर टंगे कपड़े भी नगर परिषद ने जप्त किये। कुछ दुकानदारो ने मौहलत मांगी पर नगर परिषद टीम ने एक कि नहीं सुनी और समान जप्त कर चलते बने।

jtvbharat
Author: jtvbharat