
अखिल भारतीय नाहर जैन बन्धु महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शपथ सम्पन्न
राजेश नाहर
उज्जैन:- अखिल भारतीय नाहर जैन बन्धु महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, हुई शपथ
देश भर के नाहर बन्धुओ की उपस्थिति में अभुदय जैन तीर्थ उज्जैन में आ.भा. नाहर बंधु जैन महासंघ, की राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी का शपत विधि समारोह सम्पन्न हुआ।
अखिल भारतीय नाहर बन्धु जैन महासंघ के महामंत्री डॉ अमित नाहर ने जानकारी देते बताया कि मप्र के नाहर बन्धुओ द्वाराउज्जैन मेंआयोजित कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और सफल रहा।
अखिल भारतीय नाहर बंधू जैन महासंघ (नागौर) की नई कार्यकारणी गठन हेतू बैठकआयोजित हुई जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष के अलग –अलग क्षेत्र से अपने प्रतिनिधि उपस्थित रहे, दिल्ली, जम्मू, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अन्य क्षेत्र से नाहर बन्धु उपस्थित रहे वही कुछ क्षेत्रों से सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।, इस बैठक में राजेशजी पी नाहर, पुणे राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपूर्ण भारत की कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया।
सभी के अभिनंदन परिचय के साथ शपथ विधि का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।अखिल भारतीय नाहर जैन बन्धु महासंघ की गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से आये नाहर बन्धुओ ने 18 लाख से अधिक राशि दिए जाने की घोषणा की
संघ के महामंत्री डॉ अमित नाहर ने सभी की बैठक मेंउपस्थिति हेतु आभार व्यक्त करते हुए मप्र नाहर बन्धु संघ को उज्जैन में हुए इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि राजेश पी नाहर पुणे की अध्यक्षता में हमारा संगठन मजबुती सें आगे बढ़ेगा।
संघ को चलाने के लिए दान राशि घोषित की गई है। हम उन सभी दान-दाता का आभार प्रकट किया
अखिल भारतिय नाहर जैन बंधु महासंघ के प्रचार मंत्री मनोज डी नाहर,नागौर एवं राजेश नाहर खेतिया ने बताया कि अखिल भारतीय नहर जैन बंधु महासंघ 2012 से सक्रियता से अपना काम कर रहा है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाहर बन्धु इस संघ से जुड़े है,अपने गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जा रही है । आज संपन्न हुई बैठक के बाद आयोजित शपथ विधि समारोह में उपस्थित पदाधिकारी ने हिस्सा लिया समारोह के साथ शपथ विधि के साथ उपस्थित नाहर बंधुओ ने नाहर गोत्र के बन्धुओ के उत्थान और विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पी नहर पुणे द्वारा बगैर किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलने की बात कही,सभी के आज संघ की गतिविधियों के लिए नाहर बन्धुओ द्वारा दान की भी घोषणा की गई। नाहरबंधु संपूर्ण भारत में अपने कार्यो को लेकर विशिष्टता रखते हैं अनेक नाहर बंधू विदेश में भी बसे हैं जो अखिल भारतीय नाहर बंधु महासंघ में शामिल है आज हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ अतियासन नागौर स्थित मां कुलदेवी भवानी माता जी के ट्रस्ट हेतु मध्य प्रदेश से,एडवोकेट संजय नहार उज्जैन ,सतीश जी नाहर,रतलाम राजेश नाहर भवानी मंडी,आजीवन ट्रस्टी बनने हेतु सहमति देते हुए माँ भवानी माताजी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पी नाहर महामंत्री अजय नाहर को आजीवन ट्रस्टी बनने हेतु अपनी सहमति वह राशि प्रदान की। नाहरबंधु जैन महासंघ संपूर्ण भारत में नाहर बन्धुओ के लिए अपना कार्य करता है वही मां भवानी माता जी ट्रस्ट अतियासन नागौर द्वारा नाहर कुलदेवी भवानी माता जी के मंदिर पर नियमित रूप से अपनी गतिविधियां संचालित की जा रही है। नाहर बंधु जैन महासंघ और नाहर भवानी माता जी ट्रस्ट दोनों ही अलग-अलग रहकर अपना कार्य कर रहे हैं । संस्थापक अध्यक्षश्री सायर चन्दजी नाहर चेन्नई के साथ आज गठित हुई कार्यकारिणी
राजेश पी नाहर पूना राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ अमित नाहर, दहानू महामंत्री, तोलचन्द नाहर कार्यकारी अध्यक्ष व सुभाष नाहर पूना कोषाध्यक्ष व संजय नाहर सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए,वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वीरेंद्र नाहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष नाहर संभाजीनगर महारास्ट्र गुजरात के प्रभार के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विभिन्न झोंन पूर्वी ,पश्चिमी,मध्य,उत्तरी व दक्षिणी बनाये है जिनसे प्रभार के साथ उपाध्यक्ष मनोनीत किये गए,दिल्ली पंजाब जम्मू सहित उत्तरी क्षेत्र हेतु प्रदीप नाहर अध्यक्ष, अभिनन्दन नाहर उपाध्यक्ष, अशोक नाहर किशन नाहर मंत्री,
कर्नाटक तमिलनाडु राजस्थान अरुण नाहर अध्यक्ष, उमेश नाहर उपाध्यक्ष,मध्य क्षेत्र से राजेश नाहर धार अध्यक्ष, अनिल नाहर नागदा महामंत्री बनाये गए, गुजरात झोंन से मदनलाल नाहर अध्यक्ष बनाए गए ,नाहर बन्धुमहासंघ की महिला शाखा हेतु श्रीमती सुशीला नाहर धमतरी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीमती मोनिका नाहर उदयपुर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, युवा शाखा हेतु पल्लव नाहर इन्दोर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया,अखिल भारतीय नाहर जैन बन्धु महासंघ की कार्यकारिणी में देश भर का विभिन्न स्थानों के 80 नाहर बन्धु शामिल किए गए शेष कार्यकारणी के गठन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पी नाहर को अधिकृत किया गया
,प्रत्येक झोंन से महासचिव बनाते हुए झोंन अनुसार समिति निर्माण किया जाना है मप्र से संजय नाहर उज्जैन मप्र प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गए। अखिल भारतीय नाहर बंधु जैन महासंघ एक पंजीकृत संस्था है जिसका विधिवत सोसायटी पंजीकरण, 12 A तथा 80G पंजीकृत है सदस्यता नियमावली के तहत सदस्य बनाये जाते है,संघ को मिला दान80 G के तहत छूट प्राप्त है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पी नाहर पूना ने सभी संघ के साथ जुड़कर सेवा कार्य मे भागीदारी बढ़ाने की अपील की है