आपने दी शिक्षा हम बड़े कर्तव्य पथ पर,,, हुआ मिलन समारोह

खेतिया से राजेश नाहर
खेतिया:- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेतिया के विद्यार्थी बेच 2006 से 2008 के द्वारा शिक्षक सम्मान व विद्यार्थी मिलन समारोह “पुराने कोहिनूर हीरे” के नाम से जुड़े विद्यार्थीयो द्वारा आयोजन महाराष्ट्र के खेड़ रेस्ट हाउस में किया गया जिसमें विद्यालय के सेवानिवृत एवं वर्तमान में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिका- बाबूराम दिवाकर,गोविंद प्रसाद मंगल, गबा चौहान, राजेश माणगे, संजय पाटिल, नरेंद्र पाठक, शैलेंद्र शाह, O.P.पाटीदार,हेमराज सिरसठ, शीतल चौहान, सीमा जैन,चेनसिंग, सुरेश, भीकाजी,चौधरी सर उपस्थित रहे।
जिसमें शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथी शिक्षकों के सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं हार फूल से स्वागत किया गया। जिसमें सभी टिचरो ने अपना अपना अनुभव साझा किया, साथ ही कहा की बड़वानी जिले में शायद ही कहीं ऐसा कार्य क्रम हुआ होंगा जहा विद्यार्थी मिलन समारोह के साथ शिक्षको का सम्मान समारोह किया गया हो ये आज के समय के बच्चो के लिए अच्छा संदेश है,विद्यार्थी मिलन समारोह में काफी दूर दराज से सभी मित्रगण सामिल हुए जिसमे पुराने कोहिनूर के हीरे ग्रुप के आयोजक पवन रावताले, दिनेश भोसले, रामकृष्ण शार्दुल, प्रदीप चौहान, विवेक महाले, हेमंत देसले, नानेश श्रीराय, चंद्रकांत पाटील, चेतन पटेल, विकलेश देसले, डॉ प्रमोद सूर्यवंशी व आदि विद्यार्थियों के सानिध्य में मिलन समारोह संपन्न हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat