
भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
आराधना भवन में हुए धार्मिक आयोजन
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-वर्तमान आचार्य सुविशाल गच्छाधिपति धर्म दिवाकर श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीजी महाराज सा का मुनि मंडल के साथ सोमवार को बाग नगरी में मंगल प्रवेश हुआ। समाज प्रमुखों ने उन्हें स्थानीय डाक बंगले पर भव्य स्वागत किया। गुरुदेव के साथ वरिष्ठ मुनि विजय जी महाराज सा, तारक रत्न विजय जी महाराज सा, और निर्भय रत्न विजय जी महाराज सा का वंदन भक्तिभाव से जैन श्री संघ द्वारा अगवानी की गई।
विजय स्तंभ से नगर में निकाली गई शोभायात्रा में जैन समाज की युवतियां, महिलाएं और बहू परिषद की सदस्य झंडा और कलश लेकर आगे चल रही थीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आराधना भवन पर गच्छाधिपति महाराज के मंगलाचरण के बाद आशीष अमृतलाल जैन परिवार ने गुरु पूजन किया। सुशील कुमार राजमल जैन घोड़ावाला परिवार ने गुरुदेव को कांबली ओढ़ाई। प्रवचन हाल में गुरुदेव ने आशीर्वचन दिए।
गुरुदेव के साथ मुनि मंडल में विद्व रत्नविजय जी, तारक रत्नविजय जी और निर्भय रत्नविजय जी भी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश से कर्नाटक के बीजापुर तक बिहार यात्रा कर रहे गुरुदेव के बाग में मंगल प्रवेश पर सभी समाज जनों के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।