खरगोन पुलिस ने अवैध गौवंश तस्कर के विरुद्ध की कार्यवाही

• थाना गोगावा पर की गई कार्यवाही मे कुल 03 गौवंश को पुलिस ने मुक्त कराकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

(कल्पेश सोनी राजू )
उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशो के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना व अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुंतला रुहल एवं अति. पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियो को अवैध गौ वंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । इसी तारतम्य में थाना गोगावा पर अवैध गौवंश तस्कर के विरूद्व कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 23.03.25 को थाना गोगावा पर मुखबिर की सूचना पर, एक पीकअप वाहन जिसमे क्रूरतापूर्वक अवैध गौवंश भरा था को घेराबंदी कर रोका । रोके गए पीकअप वाहन को चेक करने पर उसमे क्रूरतापूर्वक गौवंश भरा होना पाया गया । पुलिस टीम ने रोके गए पिकअप वाहन मे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम ईश्वर पिता डोंगरसिग कछवाहे निवासी रेटवा का होना बताया । ईश्वर से गौवंश परिवहन करने के संबंध मे दस्तावेज आदि मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । पुलिस टीम ने आरोपी ईश्वर के कब्जे से पिकअप वाहन क्रमांक MP10G0941 को जप्त कर उसमे क्रूरतापूर्वक भरे हुए कुल 03 गौवंशों को मुक्त कराया गया है व पिकअप वाहन को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना गोगावा पर अपराध क्रमांक 129/25 धारा- 4,6,9 म.प्र.गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । पुलिस द्वारा कुल 03 गौवंश कीमती 1,20,000/- रुपए
व 01 पिकअप लगभग 2,50,000/- रुपये कीमत की जप्त की है ।
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोगावा निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्व मे सउनि निसार खान , आर दिनेश मंडलोई व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat