
नगर में चल रहे सभी निजी निर्माण कार्यों की जांच जिला प्रशासन करवाएगा….?
धर्मेश सोनी
पेटलावद:- शहर में 23 मार्च 2025 को दोपहर 12.20 के करीबन बगैर अनुमति के थांदला रोड पेट्रोल पंप के पीछे निर्माणाधीन सिनेमाघर की छत भरी जा रही थी वह ठेकेदार की लापरवाही से अचानक भड़भड़ाकर गिर गई ।
उपरोक्त निर्माण कार्य नवीन (नरसिंहदास) पिता प्रकशचंद्र बैरागी निवासी पेटलावद के द्वारा लंबाई 100 फीट चौडाई 60 फीट कुल 6000 वर्गफीट पर कराया जा रहा था जिसकी नगर परिषद पेटलावद से कोई निर्माण अनुमति प्राप्त नहीं की गई वही नगर परिषद पेटलावद के सीएमओ ओर उपयंत्री के द्वारा भी उक्त बिना अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के शायद ही कोई प्रयास नहीं किए हो, जिसके चलते उपरोक्त सिनेमाघर की बिल्डिंग प्लिंथ लेवल से छत लेवल तक बिना अनुमति के खड़ी कर दी गई वह तो हादसे के कारण लोगों,पत्रकारों,ओर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान गया नहीं तो सब कुछ अधिकारियों की अनदेखी के ठीक ठाक चल रहा था।
बिना अनुमति के निर्माणाधीन सिनेमाहाल की छत गिरने से कुल 05 व्यक्ति घायल हुए।
निर्माणाधीन सिनेमाहाल की छत गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर प्रशासनिक अमला ओर पुलिस विभाग मय दल बल के साथ उपस्थित होकर मलबें में दबे व्यक्तियों को तत्परता से बाहर निकाला जाकर एम्बुलेंस के द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटलावद भेजा गया वही जिले से एसडीईआरएफ दल के सदस्यों द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया। कुल 05 घायल व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर हुई है तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हुई जिसमें मृतक लाला पिता सोमला निवासी झावलिया की मौके पर एवं अस्पताल में प्रकाश पिता रामलाल प्रजापत की मृत्यु हुई।
शेष 03 व्यक्ति मांगीलाल पिता अमरसिंह निवासी मालपाड़ा,गुड्डा पिता लालू परमार निवासी झावलिया एवं चिंटू पिता अमरसिंह निवासी मालपाड़ा गंभीर घायल हुए उनका इलाज अस्पताल में उपचार जारी है ।
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल द्वारा मृतकों ओर घायलों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन से निवेदन किया था।
जिला प्रशासन के द्वारा तत्काल घटना पर संज्ञान लेकर मृतक 02 व्यक्तियों के परिवारों को राशि रूपयें 75000-75000 एवं घायल 03 व्यक्तियों को 25000-25000 की सहायता राशि तत्काल से रेडक्रास के माध्यम से कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जारी की गई तथा मृत व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृति हेतु प्रकरण तैयार किये जाने के निर्देश दिए ।
आपको बतादे सिनेमाहाल नवीन (नरसिंहदास) पिता प्रकाशचंद्र बैरागी, निवासी पेटलावद के द्वारा बनाया जा रहा था, जिसकी नगर परिषद पेटलावद से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी व निर्माण कार्य निम्न गुणवत्ता व बिना किसी सक्षम स्वीकृति के किया जाना एसडीएम ने पाया ओर संबंधित के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।साथ ही सीएमओ पेटलावद से स्पष्टीकरण चाहा गया है। साथ ही हादसे की संपूर्ण जांच के लिए कलेक्टर नेहा मीना ने जांच समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए गए।
लेकिन सवाल यह है कि नगर में बगैर अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य की देखने की जवाबदारी उपयंत्री की होती है उतनी ही जवाबदारी सीएमओ की भी होती है जबकि आश्चर्य तो इस बात का हो रहा है कि नगर में सिनेमाघर का निर्माण हो रहा ओर नगर परिषद के जवाबदारो को पता ही नहीं ऐसा हो ही नहीं सकता जबकि नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने सीएमओ ओर अन्य अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने ओर नंबर वन के लिए प्रतिदिन नगर में भ्रमण के निर्देश कई बार जारी किए है लेकिन उक्त बिना अनुमति के निर्माणाधीन सिनेमाघर की कहानी कुछ ओर बया करती दिखाई दे रही है।
जिला कलेक्टर द्वारा बनाई गई जांच समिति गठित की गई वह नगर में चल रहे निजी भवन दुकान निर्माण कार्यों का भी मौका निरीक्षण कर अनुमति इत्यादि की जांच करे तो हो सकता है ऐसे ओर भी बगैर अनुमति निर्माण के प्रकरण की जानकारी मिल सके।
जांच समिति बिना अनुमति निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की अनुशंसा कर मृतकों को न्याय प्रदान करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके।