प्रिंस राज वर्मा का नवोदय विद्यालय में चयन

ओलंपियाड परीक्षा में चयन होने पर कलेक्टर पन्ना ने किया सम्मानित
विवेक खरे,देवेंद्रनगर
संकुल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक विद्यालय गुखौर के होनहार छात्र प्रिंस राज वर्मा पुत्र अरविंद कुमार वर्मा का नवोदय परीक्षा रमखिरिया जिला पन्ना हेतु कक्षा छठवीं के लिए चयन हुआ हैं। साथ ही विद्यालय के अंजू कुशवाहा एवं रोहित कुमार प्रजापति का ओलंपियाड में चयन हुआ हैं जिनका सम्मान कलेक्टर पन्ना सुरेश कुमार द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर अनिल उपाध्याय प्रभारी प्राचार्य,जन शिक्षा केंद्र बालक देवेंद्रनगर के सीएसी अनिल बागरी,संजय सोनी द्वारा विद्यालय के समस्त स्टॉफ के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी हैं। छात्रों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक संदीप कुमार गौतम,राजेश कुमार पाण्डेय,सनद गर्ग,छोटे सरकार बागरी,रजिया बेगम,शिखा नायक,प्रिया जैन,शिवम शिवहरे,हरिराम गर्ग,भरत गुप्ता,अभिषेक गौतम,प्रगति यादव ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

jtvbharat
Author: jtvbharat