सपा सांसद का पुतला फूंका

काफी संख्या में युवा क्षत्रिय महासभा सहित हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित हुए
‌ मनीष मीणा
पीथमपुर:औद्योगिक नगरी पीथमपुर में आज हिंदू समाज में बड़ा ही गर्मागर्मी का माहौल रहा । विषय था समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा राणा सांगाजी पर कुत्सित टिप्पणी का। नगर के क्षत्रिय युवा महासभा ने इसे राणा सांगा के देशभक्ति विचारों का अपमान,एवं उनकी भारत देश की भक्ति की अवहेलना एवं राजपूत क्षत्रिय समाजों को लगातार नीचे गिराने के कुत्सित प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब देने हेतु सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला जलाया गया और जलाने से पहले सपा सांसद के पुतले पर जुते मारे गए। इस मौके पर सभी आक्रोशित हिन्दू समाजजन ने एक स्वर में कहा कि जब तब हमारे राष्ट्रभक्तो को ही अपमानित किया जाता हैं।अब ये सब नहीं चलेगा ।सभी ने सपा सांसद के एक स्वर में इस्तीफे की मांग की है साथ ही मध्यप्रदेश में सपा की एक भी सीट न आने पाए इसके लिए प्रदेशस्तरीय मुहिम चलाने की बात कहते हुए बताया कि सपा सुप्रीमो ने महाकुंभ पर भी नफरती बयानबाजी व सनातन धर्म पर अनर्गल सवाल उठाए थे ऐसे लोगों की पहचान कर इन्हें देशद्रोही की श्रेणी में खड़ा करना होगा।तत्पश्चात सभी ने मिलकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र जी पटेल,करनी सेना परिवार के भगवान सिंह जी सागर , शिवपाल सिंह जी गौड, लाखन जी एवं सभी युवा क्षत्रिय महासभा पदाधिकारी एवं सभी सदस्य सहित हिन्दू जागरणमंच,बजरंग दल सहित जागरूक हिन्दू संगठन मौजूद रहे

jtvbharat
Author: jtvbharat