
गरोठ—
भारत सरकार के निर्देशानुसार एवम महिला एवम बाल विकास विभाग मनदसौर के जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे परियोजना भानपुरा मे पोषण भी पढाई भी, प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर ऑगनवाडी कार्यकर्ताओ को विभिन्न गतिविधीयो के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ऑगनवाडी मे बच्चो की उपस्थिति बढाई जाये तथा। खाना मीनूअनुसार एवम गुणवत्तापूर्ण हो
सभी को टीचिंग लर्निग मटेरियल बनाकर ऑगनवाडी की सजावट करना है ।
प्रभारी परियोजना अधिकारी मीता ओझा ने दिव्यांगता बच्चो की शीघ्र पहचान तथा उसके बाद उनके लिये दी जाने वाली अतिरिक्त देखभाल एवम किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी ।
प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर रीना झिझोरिया ने आज 5डी दिव्यांगता के प्रकार और उनका uidi (यूनिक डिसएबिलिटी आईडेनटी कार्ड ) कार्ड बनने व उनसे उन्हे मिलने वाले लाभ के बारे मे जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम मे ऑगनवाडी को आदर्श ऑगनवाडी के रूप मे तैयार करने के प्रयास करने एवम पर्यवेक्षक राजलक्ष्मी हाडा ने बताया कि दिव्यांग बच्चो के लिये समय से उपयोगी शिक्षा देने के लिये कार्यकर्ताओ को कार्य करना है ।सभी ने बच्चो के लिये टीएल एम से खिलौने तैयार किये प्रशिक्षित कार्यकर्ताओ को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।