
गरोठ–पोषण भी पढ़ाई भी अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शामगढ़ में दूसरे दिन प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया। दिव्यांग बच्चों की पहचान जांच व समावेश व रणनीतियां नवचेतना उत्तेजना गतिविधियां कैलेंडर, बाल पालन प्रणालियों की देखभाल पर जागरूकता, 0-3 वर्ष के बच्चों की देखभाल व पोषण पर चर्चा 0-3 वर्ष के लिए चुनौतियां और रूढ़ियों पर समूह चर्चा, बच्चों के सीखने व मूल्यांकन व तकनीकी पर चर्चा, मासिक ECCE दिनों पर चर्चा शिक्षक के केन्द्र के रूप में मेरी आंगनवाड़ी प्रश्नोत्तर सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली के रूप में आंगनबाड़ी केंद्र का विकास करना आदि विषयों पर तीसरे व अंतिम दिन प्रशिक्षक, रोल प्ले, गीत व वीडियो आदि के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। अतः में प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र वितरण किए गए तथा NRC प्रभारी प्रसन्ना मैडम द्वारा कुपोषित बच्चों को NRC में भर्ती हेतु नए मापदंडों कि जानकारी विस्तृत प्रकार से दी गई।
विशेष अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव द्वारा कार्यकर्ताओं व विभाग को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन दिए गए, साथ ही संभागीय अधिकारी संयुक्त संचालक आर एन कंडवाल द्वारा कार्यशाला का भी निरीक्षण व कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत चर्चा व जानकारी ली।
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव व J.D. सर का स्वागत श्रीमती चंदा राय कोर्स डायरेक्ट परियोजना, अधिकारी शामगढ़ गरोठ 02 के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर सुश्री सुनीता आर्य, श्रीमती शोभा धमानिया, ब्लाक समन्वयक अजय राठौर, द्वारा किया गया ।
जिसके बाद कार्यकर्त्ताओं को शुभकामनाएं व धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।