
( आबिद शेख) पानसेमल वन परिक्षेत्र में विगत दिनों तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया है, जिसकी सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजू पाटिल ने बताया कि सुमित शर्मा द्वारा सूचना के बाद वनरक्षक बाबूलाल मौर्य,संतोष अलूने,महेश साकले के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरक्षण कर पंचनामा बनाया। पानसेमल से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर खेत में घटना हुई है,वन विभाग की टीम ने पगमार्क का निरीक्षण किया जिसमें तेंदुए की पुष्टि हुई है,तेंदुए ने बछड़े को सुमित शर्मा के खेत से घसीटा और पड़ोस में योगेश शर्मा के खेत में ले गया जहां बछड़े का शव क्षत विक्षत हालत में मिला,खेत में रखवाली कर रहे सतीलाल ने सुमित शर्मा को जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनोज वास्कले ने बताया कि परिक्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर तेंदुए का मूवमेंट है, किसानो एवं ग्रामीणों को आवश्यक सुरक्षा व सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गौरतलब हे कि क्षेत्र में वन्यप्राणी के शिकार की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी,वन विभाग द्वारा वन्यप्राणीयो का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगलो में छोड़ा जा चुका हैं ।