
(आबिद शेख)
खेतिया – पवित्र रमजान माह की समाप्ति के साथ कल देर रात शाम चांद के दिखने के साथ आज ईद मनाई गई । चांद दिखाई देने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। ईद पर विशेष नमाज़ को लेकर तैयारियां पिछले 3 दिनों से जारी थी । बाज़ार में खरीदारी का दौर भी चलता रहा ।
आज ईद के अवसर पर खेतिया सेंधवा मार्ग स्थित ईदगाह पर मौलाना मुश्ताक पठान व खेतिया से सटी महाराष्ट्र की सीमा में कब्रिस्तान पर मौलाना आसिफ़ रजा ने ईद पर विशेष नमाज अदा काराई व समाज व देश की प्रगति के लिए मंगल कामनाएं की गई । नमाज़ अदा होने के साथ सभी ने एक दूसरे से मिलकर ईद की बधाइयां दी । पवित्र रमजान माह के पूर्ण होने पर दुनिया भर में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है, यह त्यौहार रोजदारों के लिए एक खास पर्व है, यह दिन खुशी इबादत और आपसी भाईचारे का प्रतीक है । मौलाना मुश्ताक के अनुसार यह दिन आत्मा की शुद्धि और समाज में प्रेम व सद्भावना बढ़ाने का जरिया है।
रमज़ान माह में प्रतिदिन रोजदारों द्वारा रोजे रखे गए वहीं आज ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दी, ईद पर बच्चों में खासा उत्साह था नप के उद्यान में बच्चे झूलों को आंनद लेते रहे ।
ईद को लेकर नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार, थाना प्रभारी नगर निरीक्षक सुरेंद्र कणेश अपनी टीम के साथ मौजूद रहे ,वहीं उपस्थित लोगों ने ईद की बधाइयां भी उन्हें दी। परस्पर प्रेम सद्भाव खुशी का यह पर्व आज अत्यधिक उत्साह से मनाया गया ।