
मुकेश राठौड रिपोर्टर खट्टाली से
चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में सर्व हिंदू समाज द्वारा प्रातः काल से ही हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्र मनाने हेतु अपने-अपने घरों में धर्म ध्वजा के साथ अपने-अपने आंगन में रंगोली बनाकर पवन दिवस का शुभारंभ किया
तत्पश्चात समस्त ग्रामवासीयो द्वारा मंदिरों में पहुंचकर प्रभु एवं माता रानी से वर्ष पर्यंत सुख समृद्धि भक्ति एवं शांति की कामना के साथ ही राष्ट्र उन्नति ही हम सब की उन्नति है का भाव रख प्रभु से प्रार्थना की
इसी कड़ी में नवयुवक वरिष्ठ एवं समर्पित राष्ट्र पहरियों द्वारा एक जगह एकत्रित होकर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भारत माता एवं प्रभु श्रीराम की पूजा कर आरती उतार मां भारती के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्प लिया गया कि जब राष्ट्र सुरक्षित एवं विकसित नहीं होगा तब तक हम सर्वांगीण रूप से सुखी समृद्ध एवं शक्तिशाली नहीं बन सकते इसलिए राष्ट्रप्रथम की भावना को जन-जन में पहुंचना है राष्ट्र उन्नति में ही हम सब की उन्नति निहित है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति जो पुरातन भी है और नित नवीन नूतन भी है इसे पल्लवीत पुष्पित करने के साथ ही इसे संरक्षित करते हुए हमें संगठित रहना है ताकि हमारि आने वाली पीढियो को विकसित एवं सुरक्षित राष्ट्र देने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा सके
उपस्थित सभी राष्ट्रभक्त एवं धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा गगन भेदी जयकारे से संकल्पित होकर पुनः संकल्प को दोहराते हुए यह प्रण लिया कि हर घर हिंदू चेतना एवं राष्ट्र प्रेम का अलख जगाकर सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फैलाकर भारत को पुनः वैभवशाली सुरक्षित एवं शक्ति संपन्न करते हुए विश्व गुरु बनाना है