
कुमार ठाकुर और शर्मा का माना आभार
नव संवत्सर पर नीलम सोलंकी को नई जिम्मेदारी
अनिल भरावा
आलोट:- हिन्दू धर्म और हिन्दू राष्ट्र महासभा, भारत के प्रति समर्पण एवं सच्ची निष्ठा की भावना से ओत-प्रोत कार्यशैली को देखते हुए नव संवत्सर पर नवीन दायित्वों के साथ हिन्दू राष्ट्र महासभा के केन्द्रीय नेतृत्व ने राम सेना महिला प्रकोष्ठ और हिन्दू राष्ट्र महासभा मध्यप्रदेश, भारत के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नीलम सोलंकी एडवोकेट आलोट (पूर्व जनपद सदस्य जनपद पंचायत आलोट) को नियुक्त किया है।
नीलम सोलंकी के द्वारा कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में संगठन की गतिविधियों को ऊर्जावान एवं मजबूती के साथ क्रियान्वयन करने और राम सेना व हिन्दू राष्ट्र महासभा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने, धर्म व राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान की अभीलाषा अपील के साथ केन्द्रीय नेतृत्व ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। सोलंकी ने संगठन के मार्गदर्शन में देश सेवा कार्य को सर्वोपरि रखते हुए धर्म और राष्ट्र को मज़बूत करने के वचन के साथ राजा दिलीप कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू राष्ट्र महासभा, ब्रजेन्द कुमार ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सेना हिन्दू राष्ट्र महासभा भारत और भेरूलाल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राम सेना हिन्दू राष्ट्र महासभा मध्यप्रदेश, भारत का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है। सोलंकी की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में चहुंओर हर्ष व्याप्त है। इनके नेतृत्व में निश्चित ही एक नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यकर्ताओं ने सोलंकी को नवीन दायित्वों के सहयोग के साथ हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।