
कमल राठौर
भानपुरा:- मध्यप्रदेश शासन कि नवीन प्रवेश नीति के तहत एक अप्रैल से स्कूल चले हम अभियान का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर प्रमुख अथिति के रूप में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, महेंद्र वधवा, विनीत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे वंदना से हुआ शारदा वंदना सुनीता समेंरिया का संचालन एन सी सी स्काउट अधिकारी भीमसेन वधवा व किरण गौड द्वारा किया गया आभार वरिष्ठ शिक्षक अनिल
मरमट द्वारा व्यक्त किया गया संस्था की आकर्षक साज सज्जा , सफल आयोजन में महिला स्टाफ सहित समस्त शिक्षक साथियों का विशेष योगदान रहा अंत में अभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन व पालकों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया