जीवटता, अनुशासन की प्रतिमूर्ति को भावभीनी विदाई

कमल राठौर
भानपुरा:- एक ह्रदयविदारक दुर्घटना में घायल पंजाबी समाज के कर्मठ अनुशासन प्रिय अध्यक्ष मुकेश वधवा के निधन ने न केवल समाज जन अपितु नगर के जनमानस को झकझोर दिया स्वर्गीय मुकेश वधवा की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज जन व नगरवासी शामिल हुए मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने मुकेश वधवा को बालाजी का परम भक्त बताते हुए उनके सेवाकार्यों की सराहना की, इस गमगीन अवसर पर पूर्व सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष लालचंद रुद्रवाल, वर्तमान सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अनिल राठौर, मनासा पंजाबी समाज सचिव राजेंद्र गुलाटी, रमेश गुलाटी, महेंद्र वधवा, शेखर वधवा, सेन समाज अध्यक्ष मनोज मंगरोलिया ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से इस दारुण दुख को सहन करने की प्रार्थना की श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए पंजाबी समाज सचिव भीमसेन वधवा ने कहा कि स्वर्गीय मुकेश वधवा वर्तमान पंजाबी समाज की रीढ़ बन विकास का पर्याय बन गए थे उनका ऐसे अनायास चले जाना बरसो बरस तक एक शून्य का सूनेपन का एहसास कराता रहेगा सभा में उपस्थित सभी बंधु बांधव, रिश्तेदारों, नागरिकों की आंखे नम थी सभी के द्वारा सामुहिक हनुमान चालीसा, राम नाम जप शिव शिवाय नम तुभमय के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

jtvbharat
Author: jtvbharat