ग्वालियर में गूंजा बैतूल का लोकसंगीत व नृत्य, नव वर्ष उत्सव में कलाकारों ने मोहा मन

बैतूल! ग्वालियर में सनातनी नववर्ष का स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया। संस्कार भारती एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान मे सनातनी नववर्ष विक्रम संवत का भव्य स्वागत किया गया । जिसमे संस्कार भारती के प्रान्त महामंत्री एम. एल कुशवाहा द्वारा टीम को आमंत्रित किया गया था! इस अवसर पर तीन सभाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत की पूर्व संध्या पर एक सभा और प्रतिपदा के दिन प्रातःकाल 4 बजे से नववर्ष का स्वागत किया गया।

नववर्ष के स्वागत में कलाकारों की प्रस्तुतियां
नववर्ष के स्वागत में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और बंगला शामिल हैं। बैतूल जिले के वनांचल क्षेत्र सतपुड़ा की वादियों के कलाकारों ने भी दो प्रस्तुतियां दीं।

पहली प्रस्तुति: गोंड गायकी और पारंपरिक ठठिया नृत्य

कार्यक्रम में बैतूल जिले के वनांचल क्षेत्र सतपुड़ा की वादियों से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गोंड गायकी और पारंपरिक ठठिया नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गीत गायक ओम प्रधान (ओम म्यूजिक जोन डायरेक्टर) की टीम, जिसमें टीम मेनेजर अनिल परते, मंजू परते, मोड्डा परते, अलकेश परते, रामसिंह परते, बस्तीराम परते, आशीष परते, गौतम परते, मनसाराम परते, ओझा परते, नैतिक भलावी और सागर उइके शामिल थे, ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।

बिरसा मुंडा की गाथा ने भरा जोश

दूसरी प्रस्तुति में महाराष्ट्र के शिवनेरी डांस ग्रुप ने बिरसा मुंडा के जन्म की गाथा को नृत्य-नाट्य के माध्यम से जीवंत कर दिया। ग्रुप के डायरेक्टर शुभम शेंडे और उनके साथियों साहिल मरस्कोले, कुणाल गडपायले, पंकज सलामे, राज निखुडे, दीक्षिका पुसाम अंजली टेकाम, शालू कुंभरे, सुषमा मेश्राम, दिव्या मेश्राम, ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कलाकारों का हुआ सम्मान, ग्वालियर में बजा बैतूल का डंका

ग्वालियर के नगर निगम एवं संस्कार भारती ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। इस गौरवपूर्ण क्षण पर ओम प्रधान ने समस्त टीम, आयोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

बैतूल जिले के लिए यह एक गर्व का अवसर रहा, जब उसके लोक कलाकारों ने ग्वालियर में अपनी संस्कृति की धरोहर को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

ग्वालियर के श्रोताओं ने किया सराहना
दोनों ही प्रस्तुतियों को ग्वालियर के श्रोताओं ने खूब सराहा और प्रशंसा की। यह बैतूल जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था। ग्वालियर के नगर निगम और संस्कार भारती ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। ओम प्रधान ने सभी टीम के कलाकारों, ग्वालियर नगर निगम और संस्कार भारती का आभार व्यक्त किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat