
कमल राठौर
भानपुरा -: 01 अप्रेल 2025 से नवीन शिक्षा सत्र प्रांरभ हो गया है मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार नये छात्र/छात्राओ को विधालय में माला पहनाकर उनका स्वागत करना है इसी कढी में आज सैटेलाइट शासकीय प्राथमिक विद्यालय बडोदिया का डेरा में मंदसौर जिले के राज्य शिक्षा केंद्र प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सेठिया द्वारा अपने आकस्मिक निरीक्षण के दोरान सुबह 10.15 बजे उपस्थित होकर बच्चो को अपने हाथो से माला पहनाकर उनका स्वागत विद्यालय में किया इस अवसर पर विधालय के संस्था प्रधान मुकेश किशन राठौर ने बच्चो को मिठाई एंव स्लपाहार वितरित किया । राधेश्याम राठौर एंव हरिश नामदेव के सहयोग से बच्चो को बेग वितरित किया ।अंत में प्रधानाध्यापक मुकेश किशन राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।