
शनिवार शाम को विशाल चल समारोह के साथ नदी तट पर होगा ज्वारों का विसर्जन
नरेश राठौड़
कुक्षी/कापसी:- ग्राम कापसी में गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।राम मंदिर में बोई गई माता की बाड़ी को पण्डित उमेशचंद्र शर्मा द्वारा मंगलवार को प्रातः बेला में दर्शनार्थ खोल दी गई। ग्रामवासियों द्वारा माता की बाड़ी में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। सिर्वी समाज सकल पंचो के नेतृत्व में 10 बजे सभी ग्रामवासी ज्वारों को लेने मंदिर में गणगौर व ईश्वर रुपी प्रतिमाओं के साथ चल समारोह पूर्वक ढोल धमाके से पहुंचे वहां पर आरती के पश्चात माता के ज्वारों को रथों में रखकर अपने अपने घर ले जाया गया।घरो पर पूजन-अर्चन कर भोग लगाकर भोजन प्रसाद ग्रहण की। दिन में डांडिया नृत्य हुआ वहीं रात्रि में सामुहिक गणगौर नृत्य ने सबका मन मोह लिया।गुरुवार को माता की बिदाई घरों से होगी और राजेश नारायण चौहान के यहां माता का विश्राम रहेगा तथा शुक्रवार को संतोष खेमा बर्फा के यहां माता का विश्राम रहेगा। शनिवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं नदी तट पर ज्वारों का विसर्जन किया जायेगा। पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव पर ग्राम में विशेष उल्लास दिखाई देगा।