
बेटमा।के 29 रोजे होने के बाद रविवार शाम ईद का चांद नजर आया, वही मुस्लिम समाज ने सोमवार सुबह ईद की नमाज अदा कर ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। बेटमा ईदगाह पर सुबह 9 बजे जामा मस्जिद खतीबों इमाम नूरेन अशरफी ने ईद की नमाज पढ़ाई और मुल्क ए हिंदुस्तान में अमन चैन और भाईचारा बना रहे जिसके लिए खास दुआ कि, ईद की नमाज के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईया दी, साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को सिवैय्या खिलाकर मुंह मीठा कराया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए पहुंचे, इस मौके पर जामा मस्जिद सदर आशिक जागीरदार, रफीक पठान, सनववर जमींदार, जुबेर गोरी शकीर रजा, आरिफ वकील, सलमान मौजूद रहे और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। इस मौके पर बेटमा थाना प्रभारी की टीम के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा साथ ही नगर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी।