अंधारवड में रात दो बजे तक भक्तों का रहा ताता,भजनों पर जमकर झूमे सैकड़ों श्रद्धालु ।

योगेश चौहान/पंकज गोस्वामी।

रानापुर:- एक दिवसीय बाबा रामदेवजी महाराज का बड़ा पाठ्योत्षव व सत्संग भजन का आयोजन ग्राम अंधारवड में हुआ , यह आयोजन ग्राम अंधारवड में प्रथम बार हुआ । आयोजन भक्तिमय माहौल के साथ शाम 6 बजे से शुरू हुआ तो रात्रि 3 बजे तक चला । जिसमें भव्य आयोजन किए गए वही पाठोत्सव का आयोजन भी किया गया

बापू सेवानंद गिरी जी महाराज द्वारा दिए गए अमृत वचन

बापू सेवानंद गिरी जी महाराज की अमृतवाणी गुरु वचनों के साथ शुरू हुई । जिसमें गुरुजी द्वारा सत्संग की महिमा व जीवन में गुरु के बताए हुए राह पर चलना ,नशा मास का उपयोग नहीं करना ,हर कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी को याद करना स्मरण करना उससे हर कार्य सफल होते है । ऐसी कई धार्मिक बातों का महत्व गुरुवाणी में गुरुजी ने बताया

गुरुवाणी सुनने के लिए सैकड़ों भक्तजन पहुंचे

गुरुवाणी सुनने के लिए शाम 6 बजे से ही सैकड़ों भक्त जनो का आना शुरू हो गया । जो कि निरंतर चलता रहा ,देखते ही देखते पांडाल फुल हो गया । भक्तजनों में खासा उत्साह देखने को मिला ,भजनो की प्रस्तुति में झूम उठे भक्तजन ,पांडाल के समस्त भक्त जन गुरुजी के भजनों पर झूम उठे ,रात्रि पहर में भक्तों की यह आस्था और जमकर झूमना काफी आकर्षित करने वाला दृश्य था। भजनो के साथ ही भक्तजनों ने रात्रि तीन बजे तक गुरुवाणी का आनंद लिया।

51 जोड़ो ने महा आरती में ली सहभागिता

प्रवचन के समापन के साथ ही रात 3 बजे महा आरती का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें महाआरती के लिए आयोजकों के द्वारा 51 थाल तैयार किए गए । 51 थाल में महा आरती दीप प्रज्ज्वलित किया गया । उसके पश्चात 51 जोड़ो ने गुरुवर की आरती की । वही गुरुवर से आशीर्वाद व प्रसादी ग्रहण कर अपने आप का भक्तजनों ने भव्य समझा ।

विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

भक्तिमय माहौल ओर रात्रि के पहर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें पाठौत्सव व प्रवचन के पहले आयोजित किया गया । भगवान को भव्य प्रसादी का भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया । जिसमें 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की ।

jtvbharat
Author: jtvbharat