
धर्मेश सोनी
पेटलावद /झाबुआ 02 अप्रैल, 2025:- कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद तनुश्री मीणा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।
पेटलावद ग्राम पंचायत सारंगी के ग्राम सुल्तानपुरा में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीमसिंह डामर और ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई।
उपस्थित लोगों द्वारा श्रमदान किया लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जल संरक्षण को लेकर बैठक ग्राम में ली गई सभी ग्रामवासियों से गर्मी के समय में अधिक से अधिक जल को संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मेंटर अर्चना सिसोदिया छात्रा मधुबाला, सावित्री एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।