
6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित…
संतोष शर्मा बैरसिया–भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला ग्रामीण अंतर्गत भाजपा मंडल नजीराबाद की कामकाजी बैठक का आयोजन शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन प्रांगण नजीराबाद में किया गया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह मीणा उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की ।बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाने पर चर्चा की गई साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें गांव गांव में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करना, वही जिन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिला है उनसे चर्चा करना, ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के झंडे के साथ रैली निकालना, धार्मिक स्थलों एवं शासकीय भवनों सहित ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाना, सहित अन्य कार्य भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाएंगे। वहीं बैठक में उपस्थित समस्त अतिथियों का पुष्पहार से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुर्जर ने आगामी कार्यक्रमों के प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील। इस दौरान बैठक में नजीराबाद मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।