
राजेश नाहर
खेतिया,,
प्राचीन परंपरागत तगतराव रथ(तखत) का गांव भ्रमण कर , चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर आनंद माता जी की यात्रा उल्ल्लास से मनाई गई।वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार नगर में तगतराव (रथ) घुमया गया यह परम्परागत रूप से आनन्दा माताजी का पूजन किया गया, माता रानी की कृपा से नगर में अच्छी वर्षा एवं सुख शांति कामना की गई।
परंपरा अनुसार गांव के पटेल परिवार के द्वारा तगतराव रथ की पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण किया जाता है।
बड़ी संख्या किसान व नगर के नागरिक शामिल हुए।देर शाम से रात तक मनोरंजन हेतु संगीत कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
गाँव पंच ट्रस्ट अनुसार तगतराव रथ का सभी के सहयोग से गांव का भ्रमण कर माँ आनंदा देवी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गयाहैं तथा रात मनोरंजक कार्यक्रम भी आनंद से सम्पन्न हुआ,,गाँव पंच ट्रस्ट ने सभी के सहयोग का आभार व्यक्त किया।