
कमल राठौर
भानपुरा:- शुक्रवार को संकुल केंद्र ढाबला माधो सिंह अंतर्गत कार्यरत शास. प्राथमिक विद्यालय बड़ोदिया का डेरा में पदस्थ श्री अशोक कुमार पावेचा एवं शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सानड़ा में पदस्थ श्री मदनलाल कछावा का विदाई एवं सम्मान समारोह शास. प्रावि. नई आबादी ढाबला माधौसिंह विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया माँ शारदा के पूजा अर्चना के पश्चात माँ शारदा की वंदना मधुर स्वर में राजेश बंडवाल एवं विदाई गीत श्रीमती श्यामा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथी शिक्षाविद एवं पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्यारेलाल रांगोठा इतिहासकार एवं पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. पी. के. भट्ट विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के. के. चन्देल नवागत बी आर सी सी गोविन्द माली क्षेत्र के विख्यात कवि राधेश्याम टेलर प्राचार्य बृजमोहन नागर पूर्वप्राचार्य मोहनलाल लोहार पूर्व बीआरसीसी जादम सा. सेवानिवृत शिक्षक जगदीश चन्द्र त्रिवेदी रामस्वरूप जोशी गोरीलाल बंजारा राधेश्याम बैरागी भानपुरा ब्लाक से संकुल प्राचार्य जी. एम. शेख कन्या उमावि. भानपुरा लोकेश तिवारी बाबुल्दा मुकेश वशिष्ठ गाँधीसागर कैलाश पाटीदार ढाबला माधौसिंह सी.एम. राईज भानपुरा प्राचार्य सुनिल तिवारी मॉडल स्कूल भानपुरा प्राचार्य दीपक टेलर पूर्व वरिष्ठ गणक आई. एच. पठान मप्र कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान राज्य अध्यापक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भीमसेन वधवा वरिष्ठ शिक्षक दिलीप चौधरी सालिगराम पाटीदार राजकुमार वैष्णव गोपाल ररोतिया संकुल केन्द्र ढाबला माधोसिंह एवं भानपुरा ब्लाक से सैंकड़ो शिक्षक साथियों विदा ले रहे दोनों शिक्षक साथियों के परिवारजन अभिन्न मित्रों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफलता की उँचाईियाँ प्रदान की इस अवसर पर उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बी आर सी सी पूर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्यारेलाल रांगोठा डॉ . पी. के. भट्ट सेवानिवृत शिक्षक राधेश्याम टेलर भानुप्रताप सिंह चौहान भीमसेन वधवा ने अपने उदबोधन मे दोनो शिक्षकों की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर सेवाकाल में किये गये उत्कृष्ट कार्यो की भूरी . भूरी प्रशंशा की शिक्षा विभाग में आपके अनुशासन एवं सराहनीय कार्यों को याद किया उक्त समस्त आयोजन के सूत्रधार डाक केन्द्र प्रभारी हरीश नामदेव एवं श्रीमती अनिता अहीर रहे दोनो शिक्षक साथियों के सम्मान मे लिखे अभिनंदन पत्र का वाचन श्री प्रमोद गौड़ संचालन मुकेश किशन राठोर एवं रोशन लीलगर द्वारा किया गया आयोजन के अन्त मे हरिश नामदेव द्वारा उपस्थित अतिथी एवं सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया गया सहभोज के साथ शानदार आयोजन का समापन किया गया ।