
धनुर्वेदी हिन्दू सही अखाड़ा की बालिकाओं ने प्रदर्शन किया।
मनीष मीणा
पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 रामनवमी के उपलक्ष में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में श्री रामभक्त हिंदू समाज के सुनील प्रजापति दीपक शर्मा रॉकी कटारे अंकित प्रजापति और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।यात्रा शाम 6 बजे आजाद चौराहे हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ की गई । शोभा यात्रा में धनुर्वेदी हिंदू शाही अखाड़ा और बजरंग अखाड़े के बालिकाओं ने प्रदर्शन किया । बालक बबालिकाएं भगवान राम सीता लक्ष्मण और हनुमान बनकर यात्रा में शामिल हुए यात्रा मै भगवा झंडा लहरा और जय श्री राम के नारे लगाए गए ।जगह-जगह शोभा यात्रा का फूल पुष्प से स्वागत किया गया। शामिल हुए भक्तों ने यात्रा का आनंद लिया। यात्रा करीब 3घंटे मै पीथमपुर के मार्गो और कई मंदिरों से होते हुए हाउसिंग के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया । वहां राम भगवान की आरती कर महाप्रसाद जी वितरण किया गया। आयोजक सुनील प्रजापति और दीपक शर्मा ने बताया 5 वर्षों से लगातार रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा हमारी समिति द्वारा निकाली जाती है। भविष्य में इससे बड़ा कार्यक्रम करने का प्रयास किया जाएगा।