
नरेन्द्र सिंह ठाकुर
टांडा (धार):- बाबा महाकाल की नगरी से आए डमरू मंडली एवं बाबा की सवारी आकर्षण का केंद्र रही
नगर मैं अति प्राचीन श्री नरसिंह मंदिर पर भगवान हनुमान लाल का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया यह मंदिर आमजन की आस्था का केंद्र है इस बार का हनुमान जन्मोत्सव विशेष रूप से धूमधाम से मनाय गया एक दिन पूर्व सुबह बड़े विधि विधान के साथ अखंड रामायण जी का पाठ प्रारंभ कर आयोजन की शुरूवात की गई मासिक पूर्णिमा उत्सव समिति के द्वारा आयोजन को बड़े भव्य रूप में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव के तहत मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से साज सज़ा कर पूरे परिसर को सजाया गया सुबह से ही भक्तों की आस्था बढ़ चढ़कर देखने को मिली भगवान जी का मनमोहन चोला श्रृंगार कर सुबह की महाआरती एवं महाप्रसादी वितरित कर सुबह 8:00 बजे भगवान जी की शोभायात्रा ढोल ढमाके झांझ मंजीरा बेन्ड बाजे के साथ नरसिंह मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए पुनः नरसिंह मंदिर पहुंची। चल समारोह में उज्जैन से 30 सदस्य डमरू वादक टीम एवं भगवान भोलेनाथ की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही !
आपको बता दे नगर के इस मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है यहां पर कई बड़े बड़े संत महात्माओं ने कठोर तपस्या कर सीधीया प्राप्त की है ! पुराने जानकारों ने बताया कि यह मंदिर पांडव कालीन है एवं भगवान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग 700 वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी यह प्रतिमा अति चमत्कारी एवं भक्तों की मनोरथ पूर्ण करने वाली है इस मंदिर को मठ मंदिर कहा जाता है इस मंदिर को वर्तमान में पांच धाम एक मुकाम के नाम से जाना जाता है यहां पुरे वर्ष भर कई प्रकार के धार्मिक आयोजन अनुष्ठान यज्ञ हवन पूजन होते रहते हैं इस बार हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन ऐतिहासिक रहा शोभायात्रा में पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं कई समाज बंधुओ ने शोभायात्रा का स्वागत कर धर्म लाभ लिया शोभा यात्रा के समापन के बाद भगवान की प्रसादी के रूप में भंडारे का आयोजन एवं सुंदरकांड एवं भजन संध्या प्रारंभ किया गया जो शाम तक चलता रहा