
राजेश नाहर
खेतिया,,,
हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा की जाती इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार का दिन होने से बहुत ही शुभ संयोग माना गया ।संपूर्ण क्षेत्र में धूमधाम से श्री हनुमान जी के मंदिरों में पूजा अर्चना कर विभिन्न आयोजन हुए।. इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.
मध्य प्रदेश की सीमा पर बसा खेतिया शहर है जिसकी पूर्व पश्चिम और उत्तर दिशा में श्री बजरंगबली के मंदिर में स्थापित है। “सब सुख ले तुम्हारी सरना,,, तुम रक्षक काहू को डरना”
लोगों का मानना है कि खेतिया की सीमा पर बने हनुमान जी के मंदिर से खेतिया शहर की आपदाओं से रक्षा हो रही है वही यही मंदिर ऊर्जा का भी केंद्र बने हुए है,खेतिया शहर के पूर्व दिशा में पुरानी जय किसान खाण्डसारी अब निजी विद्यालय में बना श्री हनुमान जी का मंदिर है वहीं पश्चिम दिशा में मध्य प्रदेश की सीमा से लगा बजरंग कुटिया महारास्ट्र में बना हनुमान मंदिर है वहीं उत्तर दिशा की ओर खेतिया बेहडिया मार्ग पर स्थित अति प्राचीन श्री हनुमान जी मंदिर है।
श्री हनुमान जी के भक्तों ने एक दिन पूर्व से ही मंदिरों में पूजा अर्चना चोला चढ़ाना आदि पूजा अर्चना का कार्य कार्यक्रम निरंतर जारी रहा। खेतिया शहर से ही लगे अति प्राचीन श्री रोकडिया बाबा जी का मंदिर है,जहां सुबह से ही लोगो की भीड़ दर्शन हेतु लगी,बढ़ी संख्या में श्रद्धालु खराब सड़क से होकर वहाँ दर्शन हेतु पहुँचे।लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क की दुर्दशा हो रही सड़क बहुत सी जगह टूट गयी वही सड़क पर भी पुलियाएं बह गई है।
श्री रोकडिया बाबा मित्र मंडल द्वारा कई वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा पा रहा है इस वर्ष भी रोकडिया बाबा भक्त मंडल द्वारा जन सहयोग स विशाल भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति खेतिया में किया गया ,रोकडिया बाबा जी मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया ।कृषि उपज मंडी समिति में ही अखंड रामायण भक्त मंडलों द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा पर अखंड रामायण के पाठ का समापन कर कन्या भोज किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन होते रहे आज संपन्न हुए भंडारे में लगभग 12 क्विंटल आटे की बाटी,6 क्विंटल नुक्ती,2 क्विंटल चने की सब्जी,7 क्विंटल दाल के साथ35क्विंटल से अधिक की प्रसादी बनी जिसका 10 हजार लोगों ने लाभ लिया।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे भी शामिल हुए।सरकार की पहल पर 10 हजार से अधिक लोगो के लिये आयोजित भण्डारे को जीरो वेस्ट का पालन करते ही आयोजित किया,प्लेट कटोरी के साथ पिने के पानी के लिए भी स्टील के गिलास का उपयोग किया गया। श्री रोकडिया बाबा भक्त मंडल के अगुवाई में हुए इस विशाल भंडारे को लेकर मिले सहयोग के लिए भक्त मंडल ने आभार व्यक्त किया।