
मनोज पुरोहित -राहिलरजा मंसूरी उपाध्यक्ष, मनीष गवली सचिव,रूपम पटवा कोषाध्यक्ष , संजय राठौर सहसचिव, चेतन राठौर ग्रँथपाल ,मनोहरसिंह डोडिया मीडिया प्रभारी मनोनीत
हनुमान जयंती शुभ दिवस पर नवीन कार्यकारणी की घोषणा
संवाददाता = धर्मेश सोनी
पेटलावद |हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अभिभाषक संघ पेटलावद के नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय द्वारा खोरिया हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
ये हुए मनोनीत
जिसमे उपाध्यक्ष के रूप में राहिल रजा मंसूरी, मनोज पुरोहित, सचिव मनीष गवली, सह सचिव संजय राठौर, कोषाध्यक्ष रूपम कुमार पटवा, ग्रंथपाल चेतन राठौड़ , मीडिया प्रभारी मनोहर सिंह डोडिया को बनाया गया।
वरीष्ट अधिवक्ता बने मार्गदर्शक तो युवाओं को साथ लेकर बनाया कार्यकारिणी सदस्य
साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अमृतलाल वोरा, नरेंद्र शाह, बी.एल.परमार, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अनिल देवड़ा, विजेंद्र सिंह जादौन, के मार्गदर्शन व युवा अधिवक्ता बलदेव सिंह राठौर, लक्ष्मीनारायण वैरागी व ईश्वर परमार के सहयोग हेतु कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
मिल रही बधाई
अभिभाषक संघ के सदस्यों व न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।