ग्लूकोज बनाने वाली कंपनी में लगी आग। 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

मनीष मीणा
पीथमपुर सेक्टर 1 शनिवार को धनंड मैं स्थित टाम ब्रान फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के पीछे बना रहे नए प्लांट मै लगी आग । पांच दमकल की गाड़ियों द्वारा 1 घंटे तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया काम करने के दौरान कंपनी के पीछे वाले प्लांट से धुआं दिखाई दिया जाकर देखा तो नए वाले प्लांट में प्लाई बोर्ड में आग लगी देखी। आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और बढ़ती चली गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग बुझाने का प्रयास किया गया। के अग्नि समन विभाग के अधिकारी एस एस मेहडा ने बताया सूचना मिली कि ताम ब्रान कंपनी मै आग लगी है । तुरंत अपनी टीम के साथ रवाना होकर कंपनी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास जारी किया 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू कर लिया गया । हमारे विभाग से फायर विकेट के तीन वाहन बुलाए गए ओर 2 आस पास के कंपनी से । किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

jtvbharat
Author: jtvbharat