डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर 6 विधानसभाओ के संगठत्माक 35 मण्डलो में 340 शक्ति केन्दो पर भाजपा के आयोजन

अनुसूचित जाति वर्ग, मीसाबंदी व प्रतिष्ठ नागरिको का सम्मान्न
13 अप्रैल को बस्ती स्तर पर बाबा साहब अंबेडकर पंच तीर्थ, भारत रत्न, राष्ट्रीय अवकाश, सामाजिक समरसता व विकास जैसे विषयो पर वरिष्ठ भाजपा नेता संबोधित करेगें।
13 प्रमुख प्रतिमा स्थान पर स्वच्छता अभियान, शाम को दीपप्रज्वलन।

राजेश पिल्ले
इंदौर, 12 अप्रैल,2025:- भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि 13 अप्रैल को इन्दौर नगर कि 6 विधानसभाओं के संगठत्माक 35 मण्डलो के 340 शक्ति केन्द्रो पर बस्ती स्तर पर सफाई अभियान, मिसाबंदी, वरिष्ठ भाजपा नेता व अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिको का सम्मान किया जायेगा साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैत्रत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नैत्रत्व में राज्य सरकार कि उपब्धिया व बाबा साहब अंबेडकर के पंच तीर्थ, बाबा साहब को भारत रत्न व मोदीजी द्वारा अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश कि घोषण जैसे विषयो पर वरिष्ठ भाजपा नेता विस्तार से प्रकाश डालगे।
स्वछता अभियान आज
13 अप्रैल को सुबह 8 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 प्रमुख प्रतिमाओ पर स्वच्छता अभियान, साज- सज्जा और शाम को 6 बजे दीपउत्सव किया जायेगा।
इस अवसर पर गीता भवन चौरहा,चकुईया के पास इन्द्रा नगर, पंचशील नगर मल्टी, बजरंग नगर अम्बेडकर उद्यान, आनंद बौध्द विहार जरबन कालोनी, हरसिद्धी मंदिर के पीछे कमेटी हॉल, जयहिन्द नगर देवश्री टाकीज के पीछे,अमर टेकरी , बुद्ध नगर, लता मंगेशंकर सभागृह, भीम नगर राजेन्द्र थाने के आगे, अमर पैलेस कालोनी, नया बसेरा प्रतिमाओं पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक – रमेश मेन्दोला, गोलु शुक्ला, श्रीमति मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम शेर, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा, सह संयोजक हरप्रीत बक्षी, मुकेश राजावत राजेश शिरोड़कर, कार्यक्रम अजा मोर्चा संयोजक अमर पेढारकर आदि वरिष्ठ नेता कार्यक्रमो में भाग लेगे।
14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर भाजपा नेता सुबह 8 बजे अंबेडकर प्रतिमाओ पर माल्यार्पण करगें व सविधान कि प्रस्तावना का वाचन होगा।

रितेश तिवारी
मीडिया प्रभारी

jtvbharat
Author: jtvbharat