राणापुर पुलिस ने घर में छिपा रखी 770 पेटीयाँ अवैध अंग्रेजी शराब किमती 19 लाख 25 हजार रुपये की जप्त की।

पंकज गोस्वामी रानापुर:- पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी मोरडुंडिया , चौकी कंजावानी , चौकी कुंदनपुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तारम्य में राणापुर पुलिस टीम को मुखबीर की सुचना मिली की चौकी मोरडुंडिया क्षेत्र के ग्राम छायन खुर्द में एक घर में बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब बैचने हेतु रखी हुई है, उक्त घर में दबिश देते आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के घर से माउंट बीयर 6000 कम्पनी की कुल 770 पेटीया जिसमें करीब 9240 बल्क लीटर शराब कीमती 19,25,000 रुपये की जप्ति की गई ,आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर निवासी छायन खुर्द का मोके से फरार हो गया, फरार आरोपी विनेश उर्फ विनोद डामोर के विरुध्द आबकारी अधिनियम के तहत् थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 34(2)36 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत , उपनिरीक्षक दीपक देवरे चौकी प्रभारी कुंदनपुर, उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी कंजावानी , सहायक उपनिरीक्षक पवन भिण्डे चौकी प्रभारी मोरडुंडिया, सहायक उपनिरीक्षक कडेबसिहं मेडा, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल गिरवाल एवं स्टाफ का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

jtvbharat
Author: jtvbharat