प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ तहसील शाखा बदनावर का वार्षिक सम्मेलन बनाया गया

बदनावर प्रदीप पंवार
बद्नावर् प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ तहसील शाखा द्वारा चोपड़ा उचितर माध्यमिक विद्यालय बदनावर पर संपन्न हुआ !
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम बदनावर श्री दीपक चौहान विशेष अतिथि श्री कांता प्रसाद निगम प्रांतीय सरक्षक श्री ए.आर खान संभागीय महामंत्री जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद टोंगिया, जितेंद्र सिंह गौड़ सहा. प्रबंधक SBI बदनावर श्री रियाजुद्दीन शेख प्राचार्य सीएम राईज स्कूल बदनावर थे !
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रजलित किया गया सरस्वती वंदना श्रीमती शोभा सक्सेना द्वारा किया गया,,
श्री महेंद्र सिंह चंद्रावत अध्यक्ष पेंशनर संघ बदनावर द्वारा अतिथि परिचय करवाया तथा श्री वीरेंद्र कुमार रावल वरिष्ठ सदस्य द्वारा स्वागत भाषण दिया, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सारण द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया अतिथि गण द्वारा 80 वर्ष की आयु के पेंशनर्स तथा पूर्व अध्यक्ष एवं सबसे अधिक उम्र दराज पेंशनर्स श्री सदाशिव शर्मा ढोलना, रतन सिंह सोलंकी पूर्व अध्यक्ष, मनोहर धोड़पकर, बालूसिंह पँवार पूर्व अध्यक्ष, गोवर्धन लाल त्रिवेदी, जगदीशचंद्र शर्मा, रामचंद्र डोड को मोतियों की माला पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया,
इसके अतिरिक्त दोनों नए सदस्य ज्ञानमल जैन एवं गोवर्धन लाल राठौर द्वारा संघ की सदस्यता लिए जाने पर उनका भी स्वागत किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित प्रेस क्लब के पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र अग्निहोत्री, दिलीपसिंह चौहान, राकेश चौहान, नवीन चौहान, तथा प्रदीप पँवार का भी अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया,
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ के जिला एवं अन्य तहसीलों से पधारे श्री मोहनसिंह परिहार कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंतर सिंह यादव, प्रदीप देवासकर, श्रवण सिंह नायक, शैलेंद्र तिवारी, शंकरसिंह मालवीय, जगदीश शर्मा, देवी सिंह वर्द्धमान अध्यक्ष धरमपुरी, ओंकार लाल दुबेला अध्यक्ष सरदारपुर, चंद्रसेन यादव आदि का स्वागत अध्यक्ष चंद्रावत द्वारा किया गया,
मुख्य अतिथि श्री दीपक चौहान एसडीएम बदनावर द्वारा अपने उद्बोधन मैं कहा कि आज मैं पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं, मुझे काफी प्रसन्नता महसूस हो रही है आप सभी विभाग के अनुभवी सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी हो जितनी आप लोगों ने सेवा की उतनी मेरी आज उम्र भी नहीं है अभी अध्यक्ष जी द्वारा भूमि के संबंध में जिक्र किया मैं आपकी इस मांग पर कलेक्टर साहब से चर्चा करूंगा मुझे संघ की तरफ से जितनी जल्दी भूमि आवंटन की कार्यवाही करेंगे उससे दोगुना ज्यादा मैं करूंगा हो सकेगा तो मैं कलेक्टर साहब से चर्चा कर पेंशनर संघ की बैठक आदि के लिए कोई शासकीय भवन ही आवंटित करवाने का प्रयास करूंगा, मैं हमेशा आपके साथ हूं प्रांतीय संरक्षक श्री के.के. निगम द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि शासन का रुख पेंशनर्स के लिए ठीक नहीं है वह निवेदन पर मानने वाली नहीं है अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना होगा इसके लिए सभी तैयार रहे माह जून में एक बड़ा आंदोलन होना संभावित है,
संभागीय महामंत्री श्री खान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हमें संगठित होकर रहना होगा वरना यह सरकार आपको कुछ देने वाली नहीं है हमेशा धारा 49(6) के बहाने बनाकर पेंशनर्स के साथ अन्याय कर रही है, अब मधुमक्खी के जैसा रहना होगा क्योंकि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं
जिला अध्यक्ष द्वारा बताया की धार जिले के प्रोग्रेसिव पेंशनर्स संघ का बहुत अच्छा कार्य चल रहा मध्य प्रदेश शासन धारा 49(6) का सहारा ले रही है और हमें हमेशा 8-10 माह बाद डी.ए. देने की घोषणा करती है और पेंशनर्स की उक्त अवधि का डी.ए. हजम कर जाती है, धारा 49(6) हटाने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार कहती है कि इसे हटाने के लिए हमने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें कई वर्षों से संगठन इसके लिए प्रयत्नशील है, शासन द्वारा बुजुर्ग पेंशनरों के विरुद्ध एक और निर्णय लिया जिसमें जिला संभाग में स्थित पेंशन कार्यालय भोपाल स्थापित किया जा रहा हैं, श्री जितेंद्र सिंह गौड़ द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि पेंशनर्स की हर समस्या के लिए हम तत्पर रहते हैं किसी भी प्रकार की समस्या ज्ञात होने पर उसका शीघ्र निराकरण करते है इसके अतिरिक्त पेंशनर्स को बैंक से लिए जाने वाले फायदे के संबंध मे भी प्रकाश डाले, प्राचार्य श्री रियाजुद्दीन कुरैशी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह स्कूल पेंशनर्स के हर कार्यक्रम हेतु खुला है, किसी भी प्रकार के आयोजन में हम पूर्ण सहयोगी रहेंगे मुझे कार्यक्रम में आमंत्रित किया इसके लिए संघ का आभार व्यक्त करता हूं,
कार्यक्रम में लगभग 160 से अधिक पेंशनर्स उपस्थित थे
इस कार्यक्रम को सफलतम रूप दिलवाने में अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चंद्रावत, जिला उपाध्यक्ष हुकमसिंह सोलंकी, अशोककुमार सारण, रामचंद्र वर्मा, लोकेंद्रकुमार जोशी, ईश्वरलाल जोशी, सत्यनारायण गोयल, नरसिंह सोलंकी,रमेशचंद्र हारोड, हेमराज पँवार, मनोहर मेहरूनकर, अशोक कुमार उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार जोशी, वीरेंद्र कुमार रावल, आदि का सराहनीय योगदान रहा,
कार्यक्रम का संचालन सुश्री शीला शराफ ने किया तथा आभार श्री शांताराम पाटीदार द्वारा माना गया,
उक्त जानकारी संघ सचिव हुकुमसिंह सोलंकी द्वारा दी गई

jtvbharat
Author: jtvbharat