प्रीति वर्ष कि तरह इस वर्ष भी मगरोन में गजब का मेला लगा हुआ है

जिला ब्यूरो – पुष्पेंद्र सिंह लोधी

दमोह जिला के बटियागढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगरोन में बहुत ही भव्य शानदार मेला प्रारंभ हो गया है यह मेला कम से कम 30 से 40 एकड़ में बताया गया हैं
यहां पर प्रथम पूर्णिमा के दिन भव्य तरीके से माता की चुनरी शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें हजारों की तादात में भक्त शामिल हुए। यह मेला 15 दिन लगता हैं l लेकिन यह मेला एक हफ्ते से तो गजब का भरता है यहां पर कई जिलों से श्रद्धालु आते है ग्राम पंचायत मंगरोन में जो कलेही मां का मेला लगता है यह कई प्रदेशों मे प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर प्रति माह की प्रति पूर्णिमा के दिन माता का दरबार लगता हैं जिसमें दिल्ली मुंबई जबलपुर इंदौर से तक श्रद्धालु आए हैं अपनी मनोकामना लेकर और यहां से खुश होकर गए हुए हैं। क्योंकि मां कलेही के दरबार में जो भी सच्चे मन से आता है वो कभी खाली हाथ नहीं जाता है लेकिन जो कलेही माता की मूर्ति बैठी है बो मूर्ति वह मूर्ति एक मामूली सा पत्थर था जो नाले के किनारे पड़ा हुआ था जिसके ऊपर से सभी लोग स्नान बगैरा एवं कपड़े धोते थे लेकिन एक दिन एक व्यक्ति को स्वपन में माता आती हैं और कहती है कि जिस पत्थर पर तुम कपड़े धोते हो। अब उस पत्थर को कही स्थापित करो। और जो भी सच्चे मन से मुझे पुकारे गा उसकी पूरी मनोकामना होगी। बुजुर्गों का कहना है कि जो पवई में मां कलेही माता बैठी है उन्हीं के नाम से अब मगरोंन में भी दूसरा स्थान बनेगा और सभी लोगों की मनोकामना पूरी होगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat