
अजय बचले की रिपोर्ट
आमला। जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा बाबा साहब अमर रहे जय भीम जय भीम के नारो की गूंज के साथ बस स्टैंड और नगरपालिका स्कूल परिसर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आमला नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब ने संविधान में सभी के हितों को सुरिक्षित रखा है। भारत का संविधान पूरे विश्व में सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था है। पूर्व विधायक सुनीता बेले ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया, आमला ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले ने कहा की डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीला घोरसे ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर ने जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन हमें एक समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। इस मौके पर अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी अशोक नागले प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले आमला ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले ब्लॉक सचिव संदीप बचले हंसराज नागले विमल बेले महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुनीला घोरसे ब्लॉक सचिव चंदा बेले, बेला गोहे एवं तमाम लोग मौजूद रहे।