
टांडा ( धार) राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंतकाल पछताएगा प्राण जाएंगे छुट इसी पन्ती को को ध्यान में रखते हुए टांडा नगर में अति प्राचीन नरसिंह मंदिर प्रांगण पर भगवान श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा 17 अप्रैल से प्रारंभ होकर 25 अप्रैल को समापन होगा कथा का रसपान ज्योतिषाचार्य गौ भक्त पंडित बनवारी लाल जी महाराज बापचा इंदौर के द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा आपको बता दे आयोजन को लेकर समिति के द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है इस नव दिवसीय कथा में प्रतिदिन प्रातः लक्ष्मी नारायण अभिषेक पूजन एवं यज्ञ किया जाएगा और कथा संध्याकालीन शाम 7:00 से प्रारंभ होगी कथा को लेकर नगर की महिला मंडल भी आयोजन की तैयारी में लगे हुए हैं